Independence Day 2025: Modi ने की 5 बड़ी घोषणाएं

Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस 2025 भाषण – 5 मुख्य घोषणाएँ
-
मिशन ‘सुदर्शन चक्र’ की घोषणा
-
राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन शुरू किया जाएगा।
-
यह मिशन एक स्वदेशी आयरन डोम जैसी सुरक्षा प्रणाली विकसित करेगा, जो आतंकवादी हमलों को रोकने और पलटवार करने में सक्षम होगी।
-
पूरा सुरक्षा ढांचा 2035 तक भारतीय युवाओं की प्रतिभा के बल पर देश में ही विकसित व निर्मित किया जाएगा।
-
-
GST सुधार – दिवाली पर बड़ा उपहार
-
दिवाली के अवसर पर नई पीढ़ी के GST सुधार लागू किए जाएंगे।
-
आवश्यक वस्तुओं पर करों में कमी की जाएगी और MSME, स्थानीय दुकानदारों तथा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
-
इसके लिए एक विशेष “रीफॉर्म टास्क फोर्स” भी गठित की जाएगी, जो 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का आधार तैयार करेगी।
-
-
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना
-
अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ नौकरियाँ सृजित करने का लक्ष्य।
-
इस योजना के तहत नए नियुक्त युवाओं को प्रति माह ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
-
लगभग 3 करोड़ युवाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
-
-
हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन
-
सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय असंतुलन को रोकने के लिए एक उच्चस्तरीय जनसांख्यिकी मिशन शुरू किया जाएगा।
-
यह मिशन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
-
-
न्यूक्लियर एनर्जी क्षमता में 10 गुना वृद्धि
-
अगले 20 वर्षों में भारत की परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को दस गुना बढ़ाया जाएगा।
-
इसके लिए 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टरों पर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।
-