News

कांग्रेसियों के आपसी झगड़े का जनता ले रही मजा: उपमुख्यमंत्री साव


रायपुर।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। इसके चलते कांग्रेसी नेता अपनी कुर्सी बचाने अलग-अलग अभियान कर रहे है,साथ ही कांग्रेसी ही आपस में झगड़ रहे है। श्री साव ने कहा कि कांग्रेसियों के आपसी झगड़े का जनता भी मजा ले रही है। अब जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है। एक सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि युक्तियुक्तकरण का लाभ स्कूलों को मिलेगा। गांव-गांव में कनेक्टिविटी बढ़ाने प्रदेश में अभी 5000 नए टावर लगाने का काम भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है,प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। श्री साव ने बताया कि साय सरकार ने आदिवासी परिवार को आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सक्षम बनाने का निर्णय लिया है। इसलिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों के आदिवासी परिवार की महिलाओं को दो-दो गायें दी जाएंगी। इससे राज्य में दुग्ध का उत्पादन बढ़ेगा, और परिवारों को रोजगार भी मिलेगा। श्री साव ने इस मामले में कांग्रेस के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को झूठ बोलने में मास्टरी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इनके झूठे वादे का पर्दाफाश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button