समाचार
Trending

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया अपनी नई टीम का ऐलान

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमति से भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश मंत्री के रूप में संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया नियुक्ति की गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम गर्ग को सौंपी गई है। कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज एवं सह प्रभारी प्रीतेश गांधी को बनाया गया है।
सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है वहीं देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। राहुल योगराज टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, अशोक साहू को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान को प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया है।


Related Articles

Back to top button