News
Trending

पेट्रोल डीजल में मिल सकती है बड़ी राहत

- पेट्रोलियम मंत्री ने दिया संकेत

नई दिल्ली।
आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल सकती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहती हैं, तो भारत में ईंधन के दाम कम हो सकते हैं। भारत ने अपने तेल आपूर्ति स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 40 देशों तक कर दिया है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें मौजूदा स्तर पर अगले दो से तीन महीने तक बनी रहती हैं तो देश में ईंधन के दाम कम किए जा सकते हैं। इस संकेत के पीछे सरकार की तेल आयात रणनीति में बड़ा बदलाव है। इसके तहत भारत ने अपने कच्चे तेल (क्रूड) के सप्लाई सोर्सेज को 27 से बढ़ाकर 40 देशों तक पहुंचा दिया है। यह डायवर्सिफिकेशन न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें अगले दो-तीन महीनों तक मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं तो भारत में ईंधन की कीमतें कम करने की गुंजाइश है।

Related Articles

Back to top button