समाचार
Trending

मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज

151 चौक चौराहों में 13, 14, 15 अगस्त को देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे


रायपुर।
भाजपा आजादी के महोत्सव के रूप में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बुधवार शाम चार बजे शहीद स्मारक भवन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा इसके साथ ही यात्रा मार्ग के महापुरूष एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। तिरंगा यात्रा मरीन ड्राईव तेलीबांधा में समाप्त होगी। यात्रा को लेकर भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। देशभक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अबकि बार शहरवासियों में अलग ही जज्बा देखने में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर के 151 चौक चौराहों में 13, 14, 15 अगस्त को देशभक्ति के गीत साउण्ड सिस्टम के माध्यम से बजेंगे। यात्रा में 1500 मीटर का बड़ा विशाल तिरंगा इस यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। ढोल बाजे गाजे के साथ निकलने वाले इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व वीर सैनिकों शहीद परिवार के लोगों का सम्मान माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button